दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी। क्या अरविंद केजरीवाल को जनता फिर से बहुमत से जिताएगी या भाजपा का सूखा खत्म होगा या कांग्रेस फिर से सत्ता पर काबिज होगा। रिजल्ट का दिन आठ फरवरी को है।
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहा है और इसके लिए वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हो चुकी है। इस बार दिल्ली चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। आम आदमी पार्टी को भाजपा इस बार कड़ी टक्कर दे रही है तो वहीं कांग्रेस भी पूरे दम खम के साथ चुनाव मैदान में उतरी है। अब जीत किसे मिलेगी आज जनता तय कर देगी
अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने पिछले दो चुनावों में बड़ी जीत हासिल की है। लेकिन शराब नीति के संबंध में भारी भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रही है,
पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने देश के कई प्रदेशों के विधानसभा चुनाव और लोकसभा का चुनाव जीता है, तो क्या दिल्ली की जनता इस बार भाजपा पर भरोसा करेगी दिल्ली की राजनीति में पहले कांग्रेस का दबदबा रहा है और जनता ने आम आदमी पार्टी से पहले कांग्रेस को ही चुना था, इस तरह से 10 साल बाद कांग्रेस भी इस बार वापसी की उम्मीद कर रही है।