संस्कृति पब्लिक स्कूल, शबगा के छात्रों ने हाईस्कूल (कक्षा 10) परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया है।
विद्यालय की छात्रा खुशी तोमर ने 94% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं छात्र वैभव शर्मा ने 91% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा निकुंज तोमर ने 84% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन धर्मेन्द्र शर्मा एवं प्रधानाचार्य हरिदात शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छात्रों की यह सफलता उनके परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
विद्यालय प्रबंधन ने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता प्राप्त करते रहें और अपने परिवार, विद्यालय तथा समाज का नाम रोशन करें।






















