विश्व ब्राह्मण संघ (भारत) के चेयरमैन पं०रविकांत शर्मा ने नई दिल्ली स्थित हिमाचल प्रदेश भवन में पहुंचकर विश्व ब्राह्मण संघ (भारत) के संस्थापक ब्राह्मण शिरोमणि स्व पंडित मांगेराम शर्मा के बेहद करीबी हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल महामहिम श्री शिव प्रताप शुक्ला को अंग वस्त्र पहनाकर गर्म जोशी से जोरदार स्वागत-सत्कार किया !
चेयरमैन पं० रविकांत शर्मा ने हिमाचल प्रदेश में ब्राह्मणों के उत्थान कल्याण सुरक्षा प्रगति और समृद्धि के लिए हिमाचल प्रदेश में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन पर आभार व्यक्त किया !
महामहिम राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ला ने चेयरमैन पं० रविकांत शर्मा को हिमाचल प्रदेश में बाढ़ आपदा प्रबंधन की कार्य प्रणाली और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की! बाढ़ आपदा से पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिया! तत्पश्चात चेयरमैन पं० रविकांत शर्मा ने विश्व ब्राह्मण संघ (भारत) के महत्वपूर्ण कार्यो की जानकारी दी!
इस अवसर पर साथ में रहे श्री संजय तिवारी,श्री मारकंडे मणि त्रिपाठी,श्री शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी गोरखपुर श्री सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी,देवरिया।