कल दिनांक 5 सितम्बर 2025 क़ो संस्कृति पब्लिक स्कूल शबगा में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में विधार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। कक्षा 12 की छात्रा वंशिका पूनिया ने धरती माता का एक्ट प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। एक्ट का विषय अद्भुत था जिसमें धरती मां रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए अपना दर्द व्यक्त कर रही है। यह एक्ट अपने आप में एकदम नया विषय और प्रकृति पर आधारित था जिसमें धरती मां प्राचीन काल की तुलना वर्तमान से करते हुए मनुष्य को अपने कृत्य पर सोचने को विवश करती है। वंशिका पूनिया ने बहुत ही शानदार प्रस्तुति दी जिसकी सभी ने भूरि भूरि प्रशंसा की। लाल बहादुर इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य श्री राजेन्द्र सिंह राठी ने वंशिका पूनिया की प्रस्तुति पर 500 ₹ नकद पुरस्कार दिया।