• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Politics
हरियाणा के नूंह में फैली हिंसा गुडगाँव तक पहुँची, अब तक 3 की जान गयी, VHP बोली- हिंदुओं पर हमले बर्दाश्त नहीं करेंगे

हरियाणा के नूंह में फैली हिंसा गुडगाँव तक पहुँची, अब तक 3 की जान गयी, VHP बोली- हिंदुओं पर हमले बर्दाश्त नहीं करेंगे

August 1, 2023
संस्कृति पब्लिक स्कूल, शबगा के छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, जिले का नाम किया रोशन

संस्कृति पब्लिक स्कूल, शबगा के छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, जिले का नाम किया रोशन

April 16, 2026
“मानवता के लिए शांति सर्वोपरि”: सनातन वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने ईरानी प्रतिनिधिमंडल के साथ की बैठक; शंकराचार्य की संवेदनाएं व्यक्त कीं और वैश्विक शांति का किया आह्वान

“मानवता के लिए शांति सर्वोपरि”: सनातन वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने ईरानी प्रतिनिधिमंडल के साथ की बैठक; शंकराचार्य की संवेदनाएं व्यक्त कीं और वैश्विक शांति का किया आह्वान

March 21, 2026
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ला को अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत करते: चेयरमैन पं० रविकांत शर्मा

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ला को अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत करते: चेयरमैन पं० रविकांत शर्मा

September 20, 2025
कक्षा 12वी की छात्रा वंशिका पुनिया ने धरती माँ के किरदार क़ो निभाते हुए अदभुत प्रस्तुति दी

कक्षा 12वी की छात्रा वंशिका पुनिया ने धरती माँ के किरदार क़ो निभाते हुए अदभुत प्रस्तुति दी

September 6, 2025
ढोल नगाड़ों और शंख ध्वनि के साथ पंडित रविकांत शर्मा ने पत्नी परिवार सहित घर में विराजित किए विघ्नहर्ता गणपति महाराज

ढोल नगाड़ों और शंख ध्वनि के साथ पंडित रविकांत शर्मा ने पत्नी परिवार सहित घर में विराजित किए विघ्नहर्ता गणपति महाराज

September 6, 2025
इंदिरापुरम बना लव जिहाद का गढ़

इंदिरापुरम बना लव जिहाद का गढ़

August 27, 2025
विश्व ब्राह्मण संघ भारत में राष्ट्रीय सचिव रहे सत्यनारायण कौशिक की अस्थियां गंगा में विसर्जन को लेकर कौशिक परिवार संग गढ़मुक्तेश्वर पहुंचे- चैयरमेन पंडित रविकांत शर्मा

विश्व ब्राह्मण संघ भारत में राष्ट्रीय सचिव रहे सत्यनारायण कौशिक की अस्थियां गंगा में विसर्जन को लेकर कौशिक परिवार संग गढ़मुक्तेश्वर पहुंचे- चैयरमेन पंडित रविकांत शर्मा

August 27, 2025
आरडब्ल्यूए हिमगिरी अपार्टमेंट्स रजिस्टर्ड विकासपुरी नई दिल्ली में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोसायटी में रंगारंग और मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

आरडब्ल्यूए हिमगिरी अपार्टमेंट्स रजिस्टर्ड विकासपुरी नई दिल्ली में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोसायटी में रंगारंग और मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

August 18, 2025
एक ख़ास मुलाक़ात

एक ख़ास मुलाक़ात

August 6, 2025

July 23, 2025

एक ख़ास मुलाक़ात

July 5, 2025
ग़ाज़ियाबाद में “द नेक्स्ट सुपर मॉडल – इंडिया एलीगेंस” का भव्य आयोजन

ग़ाज़ियाबाद में “द नेक्स्ट सुपर मॉडल – इंडिया एलीगेंस” का भव्य आयोजन

June 30, 2025
| E- MAGAZINE | CAREER
Thursday, April 30, 2026
  • Login
Welcome to Vartman Yug- Dainik Samachar
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला
  • युवा
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य खबरें
    • स्वास्थ्य
    • धर्म
    • शिक्षा
    • राशिफल
    • ऑटो
  • Career
  • Fashion
  • मध्य प्रदेश
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला
  • युवा
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य खबरें
    • स्वास्थ्य
    • धर्म
    • शिक्षा
    • राशिफल
    • ऑटो
  • Career
  • Fashion
  • मध्य प्रदेश
No Result
View All Result
Welcome to Vartman Yug- Dainik Samachar
No Result
View All Result
Home News Crime

हरियाणा के नूंह में फैली हिंसा गुडगाँव तक पहुँची, अब तक 3 की जान गयी, VHP बोली- हिंदुओं पर हमले बर्दाश्त नहीं करेंगे

by admin-dainik
August 1, 2023
in Crime
0
हरियाणा के नूंह में फैली हिंसा गुडगाँव तक पहुँची, अब तक 3 की जान गयी, VHP बोली- हिंदुओं पर हमले बर्दाश्त नहीं करेंगे
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हरियाणा में सांप्रदायिक झड़पों के चलते कुछ जिलों में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। राज्य सरकार हालात पर नजर रखे हुए है और केंद्रीय गृह मंत्रालय भी राज्य सरकार के लगातार संपर्क में है। इस बीच जो दृश्य मीडिया की फुटेज में नजर आ रहे हैं वह दर्शा रहे हैं कि दंगाइयों ने किस कदर उपद्रव मचाया है। हम आपको बता दें कि हरियाणा के नूंह जिले में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जुलूस को रोकने की कोशिश करने पर भड़की हिंसा गुरुग्राम में भी फैल गई और भीड़ ने शहर के सेक्टर-57 में 26 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी और एक मस्जिद में आग लगा दी।

पुलिस ने बताया कि भीड़ ने गोलियां चलाईं, जिसके कारण दो लोग घायल हो गए और इनमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान बिहार निवासी साद के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि नूंह में भड़की हिंसा के कारण पैदा हुए ‘‘गंभीर सांप्रदायिक तनाव’’ के बीच यह राज्य में हुई तीसरी मौत है। पुलिस ने बताया कि भीड़ आधी रात के बाद सेक्टर-57 स्थित अंजुमन मस्जिद पहुंची और कुछ लोगों ने मस्जिद में मौजूद लोगों पर गोलीबारी की और परिसर में आग लगा दी। अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले नूंह जिले में भीड़ ने विहिप के जुलूस को रोकने की कोशिश की, पथराव किया और कारों में आग लगा दी। उन्होंने बताया कि हिंसा में होमगार्ड के दो जवानों की मौत हो गई और पुलिसकर्मियों समेत 15 लोग घायल हो गए। मुस्लिम बहुल नूंह में हिंसा की खबर फैलते ही, निकटवर्ती सोहना में भीड़ ने चार वाहनों और एक दुकान को आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि नूंह और सोहना में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं, लेकिन मंगलवार को ताजा हिंसा की कोई खबर नहीं आई। पुलिस ने बताया कि कि नूंह और अन्य प्रभावित इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।

मुख्यमंत्री का बयान

इस बीच, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ ‘‘कड़ी कार्रवाई’’ की जाएगी। उन्होंने ट्वीट किया, ”घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं सभी लोगों से प्रदेश में शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। दोषी लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।’’ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने “हरियाणा एक हरियाणवी एक” का नारा देते हुए नूंह में शांति की अपील की।

हरियाणा के गृह मंत्री का बयान

इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्रालय हरियाणा में केंद्रीय बलों की 15 कंपनियां भेज रहा है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि पुलिस ने नूंह के एक शिव मंदिर से लगभग 2,500 पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को बाहर निकाला। इनमें श्रद्धालु और वे लोग शामिल थे जिन्होंने दोनों पक्षों के बीच झड़प के दौरान वहां शरण ली थी। उन्होंने बताया कि नूंह और गुरुग्राम जिलों में निषेधाज्ञा लागू कर लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। नूंह और फरीदाबाद में बुधवार तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं। एहतियात के तौर पर गुरुग्राम, फ़रीदाबाद और पलवल जिलों में शैक्षणिक संस्थानों को मंगलवार को बंद करने का आदेश दिया गया है। विज ने कहा कि एक व्यक्ति को नूंह के अस्पताल में मृत लाया गया जबकि 16 अन्य का उपचार किया जा रहा है। वहीं, गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन ने कहा है कि उनके जिले से होमगार्ड के दो जवान नूंह से सटे इलाके में हुई हिंसा में मारे गए। अधिकारी ने बताया कि नूंह हिंसा में करीब 10 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि होमगार्ड के जवान नीरज की गोली लगने से मौत हो गई। हिंसा में मारे गए होमगार्ड के दूसरे जवान की पहचान गुरसेवक के रूप में हुई। अधिकारी ने बताया कि आठ घायल पुलिसकर्मियों को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि घायलों में होडल के पुलिस उपाधीक्षक सज्जन सिंह के सिर में और एक निरीक्षक के पेट में गोली लगी है।

मामला क्या था?

पुलिस के अनुसार, विश्व हिंदू परिषद की ‘बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा’ को नूंह में खेड़ला मोड़ के पास युवकों के एक समूह ने रोका और पथराव करने लगे। एक अधिकारी ने बताया कि जुलूस में शामिल कम से कम चार कारों में आग भी लगा दी गई। कुछ पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। खबरों के मुताबिक, जुलूस में शामिल लोगों ने पलटवार करते हुए उन्हें रोकने वाले युवकों पर पथराव किया। जलाभिषेक यात्रा को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने गुरुग्राम के सिविल लाइंस से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। जुलूस के साथ पुलिस की एक टुकड़ी भी तैनात गई थी। गृह मंत्री विज ने कहा कि वह वरिष्ठ अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं। विज ने कहा, ‘हमारी पहली प्राथमिकता स्थिति को नियंत्रण में लाना है। हम सभी से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।’ विज ने कहा कि उन्होंने पुलिस महानिदेशक, अतिरिक्त मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भी बात की।

Share197Tweet123Share
admin-dainik

admin-dainik

  • Trending
  • Comments
  • Latest
“मानवता के लिए शांति सर्वोपरि”: सनातन वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने ईरानी प्रतिनिधिमंडल के साथ की बैठक; शंकराचार्य की संवेदनाएं व्यक्त कीं और वैश्विक शांति का किया आह्वान

“मानवता के लिए शांति सर्वोपरि”: सनातन वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने ईरानी प्रतिनिधिमंडल के साथ की बैठक; शंकराचार्य की संवेदनाएं व्यक्त कीं और वैश्विक शांति का किया आह्वान

March 21, 2026
ग़ाज़ियाबाद में “द नेक्स्ट सुपर मॉडल – इंडिया एलीगेंस” का भव्य आयोजन

ग़ाज़ियाबाद में “द नेक्स्ट सुपर मॉडल – इंडिया एलीगेंस” का भव्य आयोजन

June 30, 2025
इंदिरापुरम बना लव जिहाद का गढ़

इंदिरापुरम बना लव जिहाद का गढ़

August 27, 2025
ट्रैफिक पुलिस एक्शन में, गा0बाद में कई जगह कारों से उतरवाए हूटर व ब्लैक फिल्म

ट्रैफिक पुलिस एक्शन में, गा0बाद में कई जगह कारों से उतरवाए हूटर व ब्लैक फिल्म

0
गाजियाबाद कोर्ट की मर्यादा हुई शर्मसार, कोर्ट रूम के अंदर ही चले लात-घूंसे वकील व दूसरे पक्ष में हुई मारपीट, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी दिखे बेबस

गाजियाबाद कोर्ट की मर्यादा हुई शर्मसार, कोर्ट रूम के अंदर ही चले लात-घूंसे वकील व दूसरे पक्ष में हुई मारपीट, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी दिखे बेबस

0
गा0बादः बिना फेंसिंग रखे ट्रांसफार्मर के करंट की चपेट में आने से 3 गोवंश की मौत

गा0बादः बिना फेंसिंग रखे ट्रांसफार्मर के करंट की चपेट में आने से 3 गोवंश की मौत

0
संस्कृति पब्लिक स्कूल, शबगा के छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, जिले का नाम किया रोशन

संस्कृति पब्लिक स्कूल, शबगा के छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, जिले का नाम किया रोशन

April 16, 2026
“मानवता के लिए शांति सर्वोपरि”: सनातन वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने ईरानी प्रतिनिधिमंडल के साथ की बैठक; शंकराचार्य की संवेदनाएं व्यक्त कीं और वैश्विक शांति का किया आह्वान

“मानवता के लिए शांति सर्वोपरि”: सनातन वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने ईरानी प्रतिनिधिमंडल के साथ की बैठक; शंकराचार्य की संवेदनाएं व्यक्त कीं और वैश्विक शांति का किया आह्वान

March 21, 2026
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ला को अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत करते: चेयरमैन पं० रविकांत शर्मा

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ला को अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत करते: चेयरमैन पं० रविकांत शर्मा

September 20, 2025
Welcome to Vartman Yug- Dainik Samachar

Copyright © 2022, Vartman Yug News

Navigate Site

  • About Us
  • Contact For Advertisement
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Career
  • E-magazine

Follow Us

No Result
View All Result
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला
  • युवा
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य खबरें
    • स्वास्थ्य
    • धर्म
    • शिक्षा
    • राशिफल
    • ऑटो
  • Career
  • Fashion

Copyright © 2022, Vartman Yug News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us